Telangana paper leak:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जमानत याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2023

हैदराबाद। दसवीं कक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने वारंगल की एक अदालत में जमानत याचिका दायर की है जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की जा सकती है। करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य संजय कुमार को पुलिस के एक दल ने मंगलवार देर रात उनके आवास से हिरासत में लिया था। सांसद के समर्थकों ने पुलिस को कुमार को हिरासत में लेने से रोकने की कोशिश की जिससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। भाजपा की नेता एवं वकील रचना रेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ वारंगल अदातल में कल रात जमानत याचिका दायर की गई। इस पर आज सुनवाई होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे