कानून मंत्री ने बताया टेली-कानून सेवा का पूरे देश में होगा विस्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2019

नयी दिल्ली। डिजिटल इंडिया की राह पर एक और कदम बढ़ाते हुए केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि ऑनलाइन कानूनी सलाह सेवा ‘टेली-कानून’ का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा और अधिकारियों को इस संबंध में काम शुरू करने का निर्देश दे दिया गया है। ‘टेली-कानून’ विशेष रूप से दूर-दराज के इलाकों में रहने वाली जनता के लिए है। फिलहाल यह सेवा ‘समान सेवा केन्द्रों’ (सीएससी) के जरिए उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों सहित कुल 11 राज्यों में उपलब्ध है।

कानून एवं न्याय मंत्री ने मंगलवार को ‘टेली-कानून’ के लिए एक मोबाइल ऐप लांच किया। साथ ही ऐप के इस्तेमाल पर नजर रखने के लिए डैशबोर्ड भी लांच किया। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘न्याय बंधु’ नामक ऐप भी लांच किया। प्रसाद ने कहा कि डिजिटल इंडिया समावेशी भारत बनाने और जिनकी पहुंच डिजिटल तक है और जिनकी नहीं है, उन्हें आपस में मिलाने का कदम है। यह तकनीक की ताकत के जरिए भारत को बदलने का प्रयास है।

प्रमुख खबरें

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग