Jio, Airtel, और Vodafone ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बिना रिचार्ज 3 मई तक बढ़ाई गई वैलिडिटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

नयी दिल्ली। दूरसंचार कंपनियों ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में लागू लॉकडाउन (बंद) को देखते हुए प्रीपेड उपभोक्ताओं की वैधता तीन मई तक बढ़ा दी है। अब यदि प्रीपेड उपभोक्ता रिचार्ज नहीं कर पाते हों तब भी तीन मई तक उनके कनेक्शन की वैधता बरकरार रहेगी। भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘कई उपभोक्ता डिजिटल चैनलों के अतिरिक्त कंपनी के द्वारा एटीएम, डाकघरों, किराना दुकानों तथा दवा दुकानों में की गयी व्यवस्था से रिचार्ज करा चुके हैं।

हालांकि अभी भी करीब तीन करोड़ उपभोक्ता लॉकडाउन के कारण रिचार्ज नहीं करा पाये हैं। अब इनकी भी वैधता तीन मई तक बनी रहेगी।’’ वोडाफोन आइडिया के विपणन निदेशक अवनीश खोसला ने अलग से एक बयान में बताया, ‘‘लॉकडाउन की बढ़ी अवधि में भी उपभोक्ता जुड़े रहें, यह सुनिश्चित करने के लिये हमने नौ करोड़ उपभोक्ताओं के लिये इनकमिंग सेवा तीन मई तक बढ़ा रहे हैं।’’ रिलायंस जिओ ने भी एक बयान में कहा कि उसके उपभोक्ताओं को लॉकडाउन के दौरान इनकमिंग की सुविधा मिलती रहेगी। कंपनी ने कहा, ‘‘अधिकांश रिचार्ज आउटलेट 20 अप्रैल के बाद से खुल जायेंगे। जो उपभोक्ता रिचार्ज नहीं करा पाये हैं, उन्हें लॉकडाउन के समाप्त होने तक इनकमिंग सुविधा मिलती रहेगी।’’ तीनों कंपनियों ने किसी अन्य उपभोक्ता का रिचार्ज करने पर कमिशन की सुविधा देने की भी घोषणा की है।

इसे भी देखें- Corona से मृतकों की संख्या बढ़ी, UP में खुलेंगी 11 तरह की Industries, Maulana Saad पर ED का शिकंजा

प्रमुख खबरें

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है