मोबाइल कंपनियों के मार्च तिमाही में हालात सुधरने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

दूरसंचार कंपनियों की आय और कर पूर्व लाभ की स्थिति जनवरी-मार्च तिमाही में बेहतर होने की उम्मीद है। इसकी एक बड़ी वजह दिसंबर में कंपनियों का मोबाइल प्लान थोड़ा महंगा करना है। एक रपट के अनुसार कंपनियों की वित्तीय सेहत पर इसका पूरा अनुकूल प्रभाव चालू वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही के अंत तक दिखेगा।

इसे भी पढ़ें: अब आसानी से ले सकेंगे लोन, केनरा बैंक ने कर्ज के लिये घटायी ब्याज दरें

रपट में दूरसंचार सेवा के बुनियादी ढांचे से जुड़ी कंपनी भारती इंफ्राटेल की स्थिति सामान्य बने रहने की उम्मीद जतायी गयी है।इस कंपनी के किराये से होने वाली आय में मामूली बढ़त की संभावना है। रपट में तेजस नेटवर्क्स की आय 2019-20 की चौथी तिमाही भी नरम रहने आ अनुमान जताया गया है। इसकी प्रमुख वजह कोरोना वायरस संकट का असर पड़ने के साथ-साथ सरकारी परियोजनाओं से होने वाली आय में तीसरी तिमाही के दौरान कमी आना भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह