तेलुगू फिल्मों के नायक महेश बाबू ने इरफान के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

हैदराबाद। तेलुगू फिल्मों के नायक महेश बाबू ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर बुधवार को शोक जताया और उन्हें बेहतरीन कलाकार बताया जो समय से पहले इस दुनिया से चले गए। महेश बाबू ने ट्वीट किया, ‘‘इरफान खान के असामयिक निधन से काफी दुख हुआ। एक बेहतरीन अभिनेता जिन्होंने काफी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी कमी काफी महसूस होगी... मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके करीबी लोगों के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

महेश बाबू और इरफान ने 2006 में प्रदर्शित तेलुगू फिल्म ‘‘सैनिकुडु’’ (सैनिक) में एक साथ काम किया था। खान ने संभवत: एक ही तेलुगू फिल्म में काम किया था। उस फिल्म में खान ने एक मंत्री के रूप में विलेन की भूमिका निभायी थी।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास