तेलुगू फिल्म के सुपरस्टार नागार्जुन ने हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर दिया ऐसा रिएक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2019

हैदराबाद। तेलुगू फिल्म जगत की नामी गिरामी शख्सियतों ने पशु चिकित्सक के दुष्कर्म-हत्या मामले के चार आरोपियों को ‘मुठभेड़’ में मार गिराए जाने की सराहना करते हुए कहा कि न्याय ने अपना काम किया है। टॉलीवुड के कलाकार अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, नानी सामंता अक्किनेनी समेत अन्य हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पुलिसिया कार्रवाई की सराहना की।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर को ‘‘असली हीरो’’ बताते हुए कहा कि हमें उनके जैसे और लोगों की जरूरत है। अक्किनेनी नागार्जुन ने ट्वीट किया कि आज सुबह उठा और खबर मिली की इंसाफ हो चुका है। तेलुगू अभिनेता और आंध्रप्रदेश में तेदेपा विधायक नंदमुरी बालाकृष्ण ने कहा कि ईश्वर ने चारों आरोपियों को सही सजा दी है। 

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना