Bihar के नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, मुख्य सचिव ने बुलाई आपात बैठक

By Prabhasakshi News Desk | Apr 16, 2024

पटना । बिहार के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के कारण सोमवार को राज्य के कम से कम नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर पहुंच गया। बिहार के मुख्य सचिव ने अत्यधिक गर्मी एवं लू की स्थिति की समीक्षा के लिए आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक आहूत की जिसमें जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग आदि के सचिव/प्रधान सचिव/अपर मुख्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को भीषण गर्मी एवं लू से निपटने के लिए तैयार रहने तथा सभी आवश्यक पूर्व तैयारी कर लेने का निर्देश दिया। बिहार के शेखपुरा जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 41.2 डिग्री सेल्सियस, खगड़िया में 40.9 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर, बांका और नवादा में 40.7 डिग्री सेल्सियस, डेहरी (रोहतास) में 40.2 डिग्री सेल्सियस, गया और मोतिहारी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर था जिसमें मधुबनी 39.9 डिग्री सेल्सियस, जमुई 39.7 डिग्री सेल्सियस, जीरादेई (सीवान) और वाल्मिकी नगर 39.4 डिग्री सेल्सियस, पटना 39.3 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर 39 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं। आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!