दिल्ली में सुबह का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के तापमान के मुकाबले नौ डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बुधवार तक दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली चमकने और 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

33,00,00,00,00,000 रुपये की डील, दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर, एलन मस्क अब क्या बड़ा धमाका करने वाले हैं?

H5N1 संक्रमण की पुष्टि के बाद वंडलूर का Arignar Anna प्राणी उद्यान दर्शकों के लिए बंद

55 किलो वजन घटाने वाले Ram Kapoor ने फिटनेस पर की खास बातचीत, Ozempic लेने वालों को दी खास सलाह

दिल्ली के पीतमपुरा में दर्दनाक वारदात: इंस्टाग्राम कमेंट के विवाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, चार नाबालिग हिरासत में