By अभिनय आकाश | Oct 22, 2026
एलन मस्क की दो बड़ी कंपनियां टेस्ला और स्पेसएक्स अब एक होने की राह पर हैं। बीते दिन जब मस्क से पूछा गया क्या दोनों का मर्जर अच्छा आईडिया है? तो उन्होंने सीधा जवाब दिया हां, अगर यह डील हुई तो यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर होगा। टेस्ला का मार्केट कैप करीब 1.5 ट्रिलियन है। स्पेस की कीमत करीब 2 ट्रिलियन है। दोनों को मिलाकर करीब $3.5 ट्रिलियन की कंपनी बनेंगे। मस्क ने बताया कि इस मर्जर डील के लिए स्पेशल कमेटियां बना दी गई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है और मर्जर होगा ही इसकी कोई गारंटी नहीं। इस बयान के बाद टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आफ्टर ओवर ट्रेडिंग में स्पेसएक्स के शेयर 8% चढ़ गए। जबकि टेस्ला के शेयर 1.5% ऊपर गए।
इसे भी पढ़ें: Modi Diplomacy Power देखकर दुनिया हैरान, आखिर रातोंरात कैसे बदल गये Donald Trump, Marco Rubio, JD Vance और Elon Musk के तेवर?
अगर दोनों कंपनियां एक भी हो जाती हैं, तो भी निकट भविष्य में टेस्ला (Tesla) के ड्राइवरों को शायद ही कोई बड़ा या अचानक बदलाव देखने को मिले। टेस्ला और स्पेसएक्स (SpaceX) की तकनीकी क्षमताओं को एक साथ जोड़ने की संभावनाओं के आगे कारें लगभग 'गौण' जैसी लगती हैं। टेस्ला में पहले से ही बदलाव शुरू हो चुके हैं। कार निर्माता ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल वाई और मॉडल 3 को प्राथमिकता देगा, और कम लोकप्रिय मॉडलों से अपना ध्यान हटाएगा। टेस्ला ने कैलिफोर्निया में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उपयोग 'ऑप्टिमस' नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने के लिए भी शुरू कर दिया है। टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक और रोबोटिक्स को स्पेसएक्स के एआई (AI) और सैटेलाइट नेटवर्क के साथ जोड़ने से और भी अधिक सक्षम वाहन तैयार हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा सवाल यह है कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर से तेजी से संचालित होने वाली कंपनी के भीतर कारों को कितनी प्राथमिकता मिलती है। सलाहकार फर्म 'सिनो ऑटो इनसाइट्स' के संस्थापक तू ले ने कहा कि हाल ही में हुए रोडस्टर शोकेस से संकेत मिलता है कि भविष्य के टेस्ला उत्पादों में स्पेसएक्स तकनीक को शामिल किया जा सकता है, जो अधिक ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। साइबरट्रक बनाने वाली कंपनी को बीवाईडी (BYD) जैसी चीनी कार निर्माताओं से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जिसने जनवरी में दुनिया की सबसे बड़ी ईवी (EV) निर्माता के रूप में टेस्ला को पीछे छोड़ दिया था।