राजस्थान भीषण गर्मी का दौर जारी, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

जयपुर| राजस्थान के अधिकतर शहरों में रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश में जबरदस्त गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को बाडमेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर-गंगानगर-जैसलमेर में 45.5-45.5 डिग्री, चूरू में 45 डिग्री, कोटा में 44.6 डिग्री, पिलानी-जोधपुर में 44-44 डिग्री, अलवर में 43.9 डिग्री, भीलवाडा में 43.4 डिग्री, चित्तोडगढ में 43.2 डिग्री,अजमेर में 43 डिग्री, जयपुर में 42.6 डिग्री, उदयपुर में 42.4 डिग्री सीकर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर शहरों में शनिवार की रात तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी चार दिनों तक बांसवाडा, डूंगरपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, बाडमेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चूरू में लू चलने की संभावना जताई है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान