जम्मू कश्मीर में मंदिर को अपवित्र किया गया, मामले की जांच की जा रही है: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2021

 जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मंदिर को कथित रूप से अपवित्र किये जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें: सतत विकास में भारत के दृढ़ विश्वास को लेकर विश्व उसकी ओर देख रहा: भागवत

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। अनंतनाग के उपायुक्त पीयूष सिंगला ने बताया कि अपराधियों को दंडित किया जाएगा और किसी को भी सामाजिक एवं सांप्रदायिक सदभाव में खलल नहीं डालनेदिया जाएगा।

इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘ अस्वीकार्य। मैं इस तोड़फोड़ की निंदा करता हूं और प्रशासन, खासकर जम्मू कश्मीर पुलिस से अपराधियों की पहचान करने की अपील करता हूं ताकि उन पर मुकदमा चल सके। ’’

पीपुल्स डेमाक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) के नेता नईम अख्तर ने भी इस घटना की निंदा की और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने की मांग की। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मट्टन में माता के मंदिर में तोड़फोड़ से दुख पहुंचा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे (कश्मीरी)पंडित भाईयों को भरोसा दिलाना वक्त की जरूरत है।’’ इस घटना का विरोध करने के लिए सैकड़ों विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने प्रदर्शन किया। एम के योगी के नेतृत्व में कश्मीरी पंडित जगति शिविर स्थित अपने घरों से बाहर आए और उन्होंने विरोध रैली निकाली।

उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की तथा आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि हमारे मंदिर सुरक्षित नहीं हैं, यदि घाटी में हमारे लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो कैसी कश्मीरी पंडित कश्मीर में अपने घर लौटेंगे। सरकार नाकाम हो गई है।

इसे भी पढ़ें: भागवत ने लोगों के बीच देशभक्ति का संचार करने के लिए जम्मू कश्मीर में संघ की शाखाएं खोलने पर जोर दिया

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda