सिर्फ पूजा-पाठ तक ही सीमित न रहें मंदिर और मठ: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि मंदिरों और मठों को सिर्फ पूजा—पाठ तक ही सीमित रहने के बजाय राष्ट्रवाद की भावना के साथ जनकल्याण के कार्यों में भी भूमिका निभानी चाहिये। योगी ने संत समाज और पुनर्जागरण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कहा,  मंदिरों और मठों के केवल पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं रहना चाहिये, बल्कि उन्हें राष्ट्रवाद की भावना के साथ जनकल्याणकारी कार्यों में भी भाग लेना चाहिये। 

 

उन्होंने कहा कि भारत में संतों की परम्परा अत्यंत समृद्ध रही है। संतों ने हमेशा समाज को जगाने और सही रास्ता दिखाने की कोशिश की। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में आम लोगों से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana