Bangladesh में मंदिर तोड़े गये, हिंदुओं के घरों-दुकानों में लूटपाट की गयी, VHP ने कहा- भारत हस्तक्षेप करे

By नीरज कुमार दुबे | Aug 06, 2024

बांग्लादेश में अराजक स्थिति का फायदा उठाते हुए कट्टरपंथियों ने हिंदुओं पर अत्याचार करने शुरू कर दिये हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाये जा रहे हैं, उनकी दुकानों और प्रतिष्ठानों में लूटपाट की जा रही है, हिंदु लड़कियों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, भगवान की मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद कानून व्यवस्था के पटरी से उतरने का सबसे बड़ा खामियाजा अल्पसंख्यक हिंदुओं को भुगतना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय बांग्लादेश के इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ और विश्व समुदाय से मदद की गुहार लगाते बांग्लादेशी हिंदुओं के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वॉयस ऑफ बांग्लादेशी हिंदुज नाम के एक्स हैंडल का तो यह भी दावा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं का एक तरह से नरसंहार हो रहा है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सर्वदलीय बैठक में जानकारी दी है कि बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने अल्पसंख्यकों के घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में चीन और आईएसआई ने मिलकर जो साजिश रची थी, वह सफल हो गयी है

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि वह बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रुकवाने के लिए हर संभव प्रयास करे। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि बांग्लादेश में धर्म के आधार पर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से यह बात भी सही सिद्ध हो गयी है कि सीएए कानून लाना उचित कदम था।

प्रमुख खबरें

मॉस्को में ट्रंप ने अचानक क्यों उतार दिया C-17 ग्लोबमास्टर III, मची खलबली

Delhi: BJP नेता Vijay Goel का अपनी सरकार पर ही निशाना: MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते

Latur में CA गिरफ्तार: 16 फर्जी कंपनियों से विदेश भेजे सैकड़ों करोड़ रुपये

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त