Pakistan के Broad Peak पर हिमस्खलन की चपेट में आए Nimsdai समेत 10 पर्वतारोही लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

नेपाल में जन्मे प्रसिद्ध पर्वतारोही निम्स दाई के नेतृत्व में पर्वतारोहण के लिए निकले 10 अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक ‘ब्रॉड पीक’ पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए हैं। ‘अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान’ के उपाध्यक्ष कर्रार हैदरी ने बृहस्पतिवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि क्लब को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि निम्स दाई के नेतृत्व वाला पर्वतारोहियों का दल हिमस्खलन की चपेट में आया था और तब से पर्वतारोहियों से संपर्क नहीं हो पाया है। हैदरी ने बताया कि इस अभियान दल में निम्स दाई के नेतृत्व में पांच नेपाली पर्वतारोही, पाकिस्तान के हुंजा के पर्वतारोही सोहेल साखी, ओमान की पर्वतारोही नाथिरा, अमेरिकी पर्वतारोही मैलोरी गीस, वांग नामक एक चीनी पर्वतारोही तथा एक अन्य विदेशी पर्वतारोही शामिल हैं।

पाकिस्तान में विश्व की कई ऊंची पर्वत चोटियां स्थित हैं और हर वर्ष दुनिया भर से पर्वतारोही इन चोटियों को फतह करने के लिए यहां पहुंचते हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित सभी पक्षों के साथ समन्वय कर रहा है।’’ क्लब ने यह भी कहा कि वह पर्वतारोहियों के परिजनों और अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण समुदाय के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है।

प्रमुख खबरें

Ranchi समेत कई जिलों में बारिश, Durga Puja पंडालों की तैयारी में अड़चन

Tech Mahindra का Net Profit 32.74% बढ़ा, Share Price में 8% से ज्यादा का उछाल

US के Illinois मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर MEA ने जताई चिंता, नागरिकों की सुरक्षा का आग्रह

Azerbaijan में भारतीय Ambassador Abhay Kumar ने राष्ट्रपति Ilham Aliyev को सौंपा परिचय पत्र