तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय पुरूष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ियों का पहला ओलंपिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

बेंगलुरू। तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत की 16 सदस्यीय पुरूष हॉकी टीम में दस नये चेहरों को जगह दी गई है जबकि चोट के कारण रियो ओलंपिक 2016 खेलने से चूके अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ी की वापसी हुई है। हॉकी इंडिया ने अगले महीने होने वाले ओलंपिक के लिये शुक्रवार को भारतीय पुरूष टीम का ऐलान किया। इसमें अनुभवी खिलाड़ियों में गोलकीपर पी आर श्रीजेश , मिडफील्डर मनप्रीत, डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंदर कुमार और फॉरवर्ड मनदीप सिंह शामिल हैं जो पहले ओलंपिक खेल चुके हैं। अनुभवी प्लेमेकर एस वी सुनील, आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। घुटने की चोट के कारण रियो ओलंपिक से बाहर रहे लाकड़ा ने टीम में वापसी की है।

प्रमुख खबरें

मुंबई: मशहूर के रुस्तम आइसक्रीम पार्लर का लाइसेंस निलंबित, परिसर में मिले चूहे और एक्सपायर्ड सामान

US-Iran Conflict | खाड़ी में फिर भड़की युद्ध की चिंगारी! अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर की बमबारी, ट्रंप बोले- युद्धविराम समाप्त

अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले रोके, 90 ठिकानों को बनाया गया था निशाना

चोरी चोर की होती है, घर की नहीं, राम मंदिर विवाद पर अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर का बड़ा बयान, कहा- सनातन की पवित्रता कम नहीं होगी