Tennis Star Serena Williams के घर आई खुशियां, बेटी को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

By रितिका कमठान | Aug 23, 2023

वॉशिंगटन। तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने टेनिस स्टार के रूप में अपना आखिरी मैच खेलने के ठीक एक साल बाद बेटी को जन्म दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर अपने फैंस को इस खुशखबरी के बारे में जानकारी दी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में यूएस ओपन में, विलियम्स अपने पेशेवर करियर में एक महत्वपूर्ण स्थान पर थी। इस टूर्नामेंट के दौरान ही सेरेना विलियम्स अपने परिवार पर ध्यान दे रही थी और टेनिस पर ब्रेक लगाने की तैयारी में थी। उनकी दूसरी गर्भावस्था की खबर इस साल मई में सामने आई थी जब उन्होंने न्यूयॉर्क में मेट गाला कार्यक्रम में भाग लिया था और इस खबर को सभी के साथ साझा किया था।

प्रमुख खबरें

बिहार की राजनीति के वर्तमान व भविष्य की सियासी धुरी बन चुके हैं सीएम सम्राट चौधरी

NEET-UG बवाल: संसदीय समिति के तीखे सवालों से घिरे NTA चीफ, Paper Leak पर दी गोलमोल सफाई

अपराधमुक्त राजनीति से ही संभव है नया भारत-विकसित भारत

Elon Musk का बड़ा दांव, SpaceX IPO में रिटेल निवेशकों को मिलेगा सीधा मौका, जानें पूरी डिटेल