अवसाद और तनाव से गुजर रही नाओमी ओसाका के समर्थन में आए कई टेनिस सितारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

पेरिस। जापान की चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका के अवसाद और तनाव का हवाला देते हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हटने के फैसले का मौजूदा और पूर्व दिग्गज खिलाडियों ने समर्थन किया है। विश्व रैंकिंग की दूसरे नंबर की खिलाड़ी ने कहा था कि उन्हें मैच के बाद होने वाले संवाददाता सम्मेलन से तनाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने फ्रेंच ओपन शुरू होने से पहले कहा था कि वह मैच के बाद होने वाले संवाददाता सम्मेलन में नहीं जाएंगी। पहले दौर के मुकाबले को जीतने के बाद उन्होंने ऐसा ही किया। उनकी इस हरकत पर 15,000 डॉलर का जुर्माना लगाते हुए भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी सजा भुगतने की चेतावनी दी गई थी। ओसाका ने इसके बाद टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के कारण चीन से दुबई स्थानांतरित होंगे एशियाई विश्व कप क्वालीफायर

ऐसे में शायद मानसिक और भावनात्मक पहलू कम हो जाता है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने या न करने से कुछ ज्यादा है।’’ अमेरिका की पूर्व नंबर एक महिला खिलाड़ी बिली जीन किंग ने कहा, ‘‘ यह अविश्वसनीय रूप से हिम्मत का काम है कि नाओमी ओसाका ने अवसाद के साथ अपने संघर्ष के बारे में सच्चाई का खुलासा किया है। अभी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम उसे वह स्थान और समय दें जिसकी उसे आवश्यकता है। हम उसके अच्छे होने की कामना करते हैं।

प्रमुख खबरें

Fusion CX IPO: कंपनी ने तय किया 275-289 रुपये का Price Band, 14 अक्टूबर से बोली

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत