छठ, दीपावली पर बिहार पहुंचने का टेंशन खत्म, चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने दे दी एक और बड़ी सौगात

By अंकित सिंह | Jun 26, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य सरकार आगामी त्योहारों के दौरान भीड़ को प्रबंधित करने के लिए 299 अतिरिक्त बसें चलाएगी। नीतीश ने एक्स पर लिखा कि बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आते हैं। पर्व-त्योहारों के अवसर पर बिहार आने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: मेरी जान को खतरा है... तेज प्रताप ने सरकार से मांगी सुरक्षा, बोले- साजिश रचने वाले 5 नामों का करेंगे खुलासा

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर केंद्र सरकार से भी और अधिक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगी। इससे पर्व-त्योहारों के समय लोगों को अब बिहार आने में सहूलियत होगी और वे सुविधापूर्वक अपने घर पहुंच सकेंगे। पिछले साल की शुरुआत में छठ और दिवाली के दौरान ट्रेनों और बसों की कमी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया था कि यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार अगले साल से अधिक बसें चलाएगी।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद