कैलिफोर्निया में फैलती जा रही है भयानक आग, करीब 900 मकान तबाह, लोगों को बचाने की जद्दोजहद जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2021

ग्रीनविले। कैलिफोर्निया में इतिहास की अब तक की सबसे भयंकर आग फैलती ही जा रही है और इस में सैकड़ों मकान तबाह हो गए हैं।दमकलकर्मी ग्रामीण समुदायों को बचाने में लगे हुए हैं। जंगल में फैल रही आग से मंगलवार को करीब 900 मकान और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी। ‘डिक्सी फायर’ से उत्तरी सिएरा नेवादा में 12 से अधिक छोटे पर्वतीय और ग्रामीण समुदायों में 14,000 से अधिक इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इसे ‘डिक्सी फायर’ नाम उस सड़क के नाम पर दिया गया है जहां आग लगनी शुरू हुई थी।

इसे भी पढ़ें: स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में इस पेट्रोल पंप पर हर 'नीरज' नाम के इंसान को दिया जा रहा फ्री पेट्रोल

कैलिफोर्निया के वानिकी और अग्नि सुरक्षा विभाग ने बताया कि 14 जुलाई को लगी यह आग 1,973 वर्ग किलोमीटर के इलाके तक फैल गयी है और अभी महज 25 प्रतिशत तक के इलाके में ही आग पर काबू पाया गया है। गवर्नर गैविन न्यूसम ने मंगलवार को उत्तरी शास्ता, ट्रिनिटी और तेहामा काउंटी के लिए आपातकाल की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

गाजियाबाद पुलिस पर FIR के लिए Supreme Court पहुंचे पूर्व मेयर, याचिका खारिज

UCC पर Home Minister Amit Shah से मिलेंगे JDU नेता, Sanjay Jha के बयान से बढ़ी हलचल

M Visvesvaraya Birth Anniversary: सिंचाई के लिए Block System बनाने वाले M Visvesvaraya कैसे बने कर्नाटक के भगीरथ

UPI लेनदेन पर शुल्क की तैयारी का आरोप, Rahul Gandhi बोले- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकार