भयानक सड़क हादसे की चपेट में आए कॉन्स्टेबल विनोद जाट, 50 फीट दूर तक घसीटती रही बॉडी

By निधि अविनाश | Mar 05, 2022

किशनगंज के बारां जिले में  राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर भयानक सड़क हादसा हो गया जिससे मौके पर ही एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। बता दें कि, कुछ ही देर पहले उसी जगह में एक और दुर्घटना हुई थी जिसमें नाहरगढ़ के किसान हेमराज गुर्जर की मौत हो गई थी। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने में जुट हुए थे। इसी दौरान पीछे से एक बेकाबू ट्रेलर पुलिस की कार से टक्कर मारती चली गई जिससे कॉन्स्टेबल विनोद जाट की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, यह मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के पार्वती नदी पुलिया का है। घटना रात को करीब साढे 4 बजे हुई जब मंडी से अनाज बेचकर किसान ट्रेकटर ट्रोली से अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान पार्वती नदी की पुलिया पर पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे किसान की मौत हो गई और तीन अन्य किसान घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी