आतंक मुक्त और भय मुक्त जम्मू-कश्मीर सरकार का दृढ़ संकल्प: सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2025

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि आतंक मुक्त और भय मुक्त जम्मू-कश्मीर सरकार का दृढ़ संकल्प है। उपराज्यपाल ने आगाह किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरणों जैसी आधुनिक तकनीक ने सुरक्षा परिदृश्य को बदल दिया है और इस बात पर प्रकाश डाला कि गलत सूचना और ‘डीपफेक’ जैसी चुनौतियां प्रमुख चिंता का विषय बनी हुई हैं।

उपराज्यपाल ने उत्तीर्ण होने वाले सभी 61 पुलिस अधिकारियों को बधाई दी तथा उनसे ईमानदारी, समर्पण और पेशेवर रुख के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “आज से राष्ट्र आपको आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने, आतंकवाद से निपटने, कानून के शासन को बनाए रखने और लोगों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपता है। मैं आपके हर मिशन में सफलता की कामना करता हूं।”

उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के उन बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। सिन्हा ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने और चुनौतियों का जवाब देने के लिए तकनीकी उपकरणों के प्रभावी उपयोग का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Bangladesh NCP Rally Blast | ढाका के पास बांग्लादेश NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़

या तो डील होगी या काम खत्म कर देंगे, शांति वार्ता के बीच Donald Trump ने ईरान को दी सबसे भयानक चेतावनी | Middle East Ceasefire

दुनिया की लाइफलाइन पर बारूदी हमला! होर्मुज़ में तेल टैंकर को बम से उड़ाया, धधकते समंदर के बीच ईरान पर गहराया शक

Love Horoscope For 7 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन