Terror Funding Case | जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी, इस्लामिक स्टेट से जुड़े तारों को काटने की कोशिश

By रेनू तिवारी | Mar 14, 2023

टेरर फंडिंग मामला: जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी हुई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) टेरर फंडिंग मामले में चल रही जांच के तहत जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने टेरर फंडिंग को लेकर हुर्रियत नेता काजी यासिर और जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष जफर भट के घरों पर छापा मारा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खबर जारी करने तक दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापेमारी जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने मंगलवार तड़के कई स्थानों पर रिहायशी मकानों में छापेमारी की। उनके साथ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी यह छापेमारी आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों की जांच के तहत कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें: Bhopal Gas Tragedy | भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को SC ने दिया झटका, अतिरिक्त मुआवजे की केंद्र की याचिका खारिज की

 

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। आतंकवाद रोधी एजेंसी एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस्लामिक स्टेट के केरल मॉड्यूल के संदिग्ध सदस्य उजैर अजहर भट के श्रीनगर के करफाली मोहल्ला इलाके स्थित घर में छापा मारा गया। इस्लामिक स्टेट को आईएसआईएस के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2021 में एनआईए ने केरल के कदनमन्ना के निवासी मोहम्मद अमीन उर्फ “अबू याहया” के खिलाफ जांच शुरू की थी, जो विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर इस्लामिक स्टेट का प्रचार करने वाले कई चैनल संचालित कर रहा था। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में त्रिशंकु विधानसभा: सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK, सरकार बनाने के लिए इन 3 समीकरणों पर टिकी नज़र

Delhi Weather Update | ऑरेंज अलर्ट! देर रात गरज के साथ हुई बारिश, ओलावृष्टि और 60kmph की रफ्तार से हवाओं का अनुमान

असम में डबल इंजन सरकार की हैट्रिक! अमित शाह ने जताया असम, केरल और तमिलनाडु की जनता का आभार

Punjab में राजनीतिक भूचाल: राष्ट्रपति से मिलेंगे भगवंत मान; आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने थामा था भाजपा का दामन