भारत बंद पर RJD के गुंडों का आतंक, चलती ट्रेन पर फेंके पत्थर, बसें भी जलाई

By रेनू तिवारी | Sep 10, 2018

देशभर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने इस ऐलान के साथ ही ये कहा था कि देशभर में ये विरोध शांतिपूर्ण ढ़ंग से किया जाएगा जिससे आम जनता को परेशानी नहीं होगी। लेकिन बिहार में अपनी राजनीति को चमकाने के लिए भारत बंद के नाम पर लालू यादव का पार्टी आरजेडी और कांग्रेस के गुंडें बेकाबू हो गये है। इन गुंडों ने बिहार में बंद के नाम पर प्रदेश में आतंक मचा दिया है। बिहार की सड़को पर आरजेडी के गुंडें उतर गये है और बसों में तोड़फोड कर रहे है। आगजनी की जा रही है। कई रूटो पर ट्रेने भी रोकी गई। यहां तक की आरजेडी के गुंडें ने चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की। 

बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल के खिलाफ आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बिहार के फतुहां स्टेशन पर कोलकाता-पटना  लालकिला एक्सप्रेस को रोका और ट्रेन की इंजन पर चढ़ कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाये। पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास बस और ट्रेन पर पत्थरबाजी। राजद, कांग्रेस, जाप और भाकपा माले के समर्थकों ने भारत बंद को लेकर दरभंगा के कुशेश्वर स्थान में एसएच 56 को किया जाम भी किया। पप्पू यादव के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक ने पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक ब्लॉक किया। कांग्रेस के भारत बंद का किया समर्थन।

ये सभी आरजेडी नेता और लालू के बटे अश्विनी यादव के निगरानी में किया जा रहा। इल तोड़फोड़ और रेल रोकने जैसी घटनाओं ने बिहार की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाला है रुकी हुई ट्रेन में लोग फंस गये है। बसो में तोड़फोड से काफी नुकसान हुआ हैं। अब सबाल ये उठता है कि क्या आरजेडी नेता अश्विनी यादव इन गुंडों के आधार पर 2019 जीतने का ख्वाब देख रहे हैं। 

वहीं बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि ये भारत बंद का चुनावी फायदा उठाने की कांग्रेस की चाल हैं। 

प्रमुख खबरें

London Mayor Election: लंदन का मेयर कौन? आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, सादिक खान को चुनौती दे रहे दिल्ली के तरुण गुलाटी

लॉन्च होने जा रही Bajaj Pulsar NS400, जानें क्या होगा खास और कितनी है कीमत

झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट क्यों कर दिया गया सस्पेंड? जानें कौन सा फेक वीडियो पोस्ट करने पर गिरी गाज

कांग्रेस नेता Vikramaditya Singh ने भाजपा की Kangana Ranaut को खुली बहस की चुनौती दी