अमृतसर में आतंकवाद और जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो व्यक्ति गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025

पंजाब पुलिस ने रविवार को दावा किया कि उसने दो लोगों को गिरफ्तार करके आतंकवाद और जबरन वसूली के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यहमॉड्यूल प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक सदस्य से जुड़ा था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि बीकेआई सदस्य जीवन फौजी पंजाब के सीमावर्ती जिलों में एक जबरन वसूली गिरोह चला रहा था जो व्यक्तियों को निशाना बनाता था। उन्होंने बताया कि उसके दो साथियों वेरोवाल निवासी करजप्रीत सिंह और तरनतारन के गोइंदवाल साहिब निवासी गुरलाल सिंह उर्फ ​​हरमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीजीपी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि फौजी ने करजप्रीत और गुरलाल सिंह को एक पिस्तौल मुहैया कराई और उन्हें अमृतसर क्षेत्र में फर्नीचर की एक दुकान पर गोली चलाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘गोलीबारी की यह घटना जबरन वसूली के प्रयास का हिस्सा थी, जिसमें जीवन फौजी ने दुकान मालिक के कनाडा स्थित एक रिश्तेदार से फिरौती की मांग की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी गुरलाल के खुलासे के आधार पर पुलिस की एक टीम उसे अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए साथ ले गई। इस अभियान के दौरान, आरोपी ने पुलिस दल पर गोली चलाने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

इस जवाबी कार्रवाई में गुरलाल के बाएं पैर में गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ यादव ने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी