Jammu Kashmir में आतंकी कार्रवाई, इधर शहबाज दे रहे बधाई, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का PM बनने पर जानें पाकिस्तान ने क्या कहा

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। लेकिन शाम के वक्त ही जम्मू कश्मीर के रियासी में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर फायरिंग कर दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पाकिस्तान समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। एक तरफ पाकिस्तान समर्थित आतंकी गुट की तरफ से इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है। वहीं उसी मुल्क के हुक्मरान की तरफ से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Reasi Bus Terror Attack: जड़ से मिटाना होगा, जम्मू हमले पर भड़का भारत का दोस्त इजरायल

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ, उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि भारत द्वारा अपनी 'पड़ोसी पहले' नीति और 'सागर' दृष्टिकोण को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए सात देशों के नेताओं को समारोह में आमंत्रित किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Cockpit Attack नाकाम कर बचाए 174 यात्री, Kirti Vardhan बोले- Captain Smit पर गर्व है

भारत ने UAE से वॉन्टेड आरोपी हरविंदर कुमार के डिपोर्टेशन को सुनिश्चित किया

Captain Smit Machhar की बहादुरी ने टाला बड़ा विमान हादसा, PM Modi और नेताओं ने की तारीफ

Delhi-NCR में आज से पेट्रोल पंपों पर कैमरा कर रहा हर गाड़ी की पहचान, No PUCC No Fuel नियम लागू हुआ