अनंतनाग में चेहरा पहचानने की प्रणाली की मदद से आतंकियों का सहयोगी पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2025

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले चेहरों की पहचान करने वाली प्रणाली लगाई गई है जिसकी मदद से आतंकवादियों के एक सक्रिय सहयोगी को पकड़ा गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इसने कहा, ‘‘अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’ इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इन कदमों के तहत, यात्रा मार्ग पर प्रमुख चौकी लंगनबल नाके पर उच्च-क्षमता के चार कैमरों से युक्त एक ‘फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम’ (एफआरएस) स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, नवस्थापित एफआरएस का उपयोग करते हुए नियमित निगरानी के दौरान, प्रणाली ने एक संदिग्ध व्यक्ति को सफलतापूर्वक चिह्नित किया, जिसका चेहरा सुरक्षा डेटाबेस में प्रविष्टियों से मेल खाता था।

प्रमुख खबरें

Vinicius Junior और Real Madrid का साथ अब 2032 तक, दिग्गज क्लब ने अपने सबसे बड़े Match Winner पर जताया भरोसा

FIFA Crisis: इंफैन्टिनो की माफी के बाद भी UEFA की World Cup Boycott की धमकी बरकरार

अजित आगरकर के कार्यकाल पर बोले Wasim Jaffer, नतीजों के दम पर Chief Selector को बताया पूरी तरह सफल

भारत के LPG आयात में बड़ा बदलाव: अब 67% सप्लाई USA से, Puri ने बताया गेमचेंजर प्लान