Russia में आतंकी हमला, सड़क पर बिछ गई लाशें, दागिस्तान कैसे बना इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकी मॉड्यूल का ठिकाना

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2024

रूस के दागिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। रूस के दो शहरों पर आतंकियों ने कहर बरपाया है। ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए आतंकियों की तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुई हैं। आतंकियों की तरफ से दो धर्म स्थलों को निशाना बनाया गया। यहूदी धर्मस्थल और ईसाई चर्च पर आतंकियों ने निशाना साधा है। जिसके बाद रूस के कई शहर हाई अलर्ट पर आ गए और सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियां नजर आने लगी। अपनी बेरहमी और क्रूरता के लिए जाना जाने वाला इस्लामिक स्टेट ने एक बार फिर से रूस के दो शहरों को टारगेट किया है। 

इसे भी पढ़ें: Ukraine के ड्रोन और मिसाइल हमलों से रूस और क्रीमिया में चार लोगों की मौत

दागिस्तान 

2015 की ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी सुरक्षा बल इस्लामिक आतंकवादी समूहों की एक श्रृंखला द्वारा संचालित सशस्त्र विद्रोह से जूझ रहे थे, जिन्होंने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा करने से पहले कोकेशियान अमीरात से संबद्धता की घोषणा की थी।  कोकेशियान अमीरात और आईएस दोनों को रूस के सुप्रीम कोर्ट ने "आतंकवादी" संगठन के रूप में प्रतिबंधित कर दिया है। विद्रोहियों ने राज्य के अधिकारियों, कानून प्रवर्तन और सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ कई घातक हमले किए हैं। 2007-17 के दौरान एक जिहादी संगठन दागिस्‍तान कॉकेशस अमीरात के नाम से पनपा, बाद में इसको इस्‍लामिक अमीरात ऑफ द कॉकेशस कहा गया. दागिस्‍तान के अलावा, चेचेन्‍या, इनगुसहेटिया और कबारडिनो-बल्‍कारिया में हुई कई आतंकी घटनाओं में इसका हाथ माना गया। 

प्रमुख खबरें

Guarda FC ने भारतीय खिलाड़ी Yohaan Benjamin से किया दो साल का करार

Praggnanandhaa ने रचा इतिहास: Fabiano Caruana को हराकर Grand Chess Tour जीतने वाले पहले भारतीय बने

तिब्बत में Dam Burst के बाद नेपाल में भीषण तबाही का खतरा, Nepal Flood Alert के बीच सुरक्षित स्थानों पर भाग रहे लोग

Savita Punia का खुलासा: कैसे Team Spirit ने Women’s World Cup में रचा 1974 के बाद सबसे बड़ा इतिहास