Pakistan । चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर आतंकी हमला, Baloch Liberation Army ने ली जिम्मेदारी

By एकता | Aug 13, 2023

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला होने की खबर सामने आ रही है। ये हमला चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे एक काफिले पर किया गया है। इस हमले में 4 चीनी नागरिकों समेत कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा हमले में दो सुरक्षा कर्मचारियों के घायल होने की भी खबर है। बता दें, ये हमला रविवार को ग्वादर पुलिस स्टेशन के पास फकीर ब्रिज पर हुआ है। इसकी जिम्मेदारी बलूच लिब्रेशन आर्मी ने ली है। स्थानीय मीडिया से मिली रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में हमला करने वाले दो आतंकियों को मार गिराया है।

इसे भी पढ़ें: राजनयिक दस्तावेज पर अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के स्रोत को लेकर पाकिस्तान में विवाद बढ़ा

सरकारी अधिकारियों ने ग्वादर में चीनी इंजीनियरों पर हमले की पुष्टि की है। रविवार को सात बुलेटप्रूफ गाड़ियों का काफिला चीनी निर्माण कंपनी के लिए काम कर रहे 23 चीनी कर्मियों को लेकर जा रहा था। ग्वादर पुलिस स्टेशन के पास मौजूद फकीर ब्रिज पहुंचते ही उनकी गाड़ियों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर गाड़ियों पर गोलियां बरसाई। हमले में दो सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं दो आतंकियों के मरने की जानकारी मिली है। अन्य आतंकियों के भाग जाने की खबरें सामने आयी हैं। ग्वादर हाई अलर्ट पर कर दिया गया और गाड़ियों के बाहर जाने और अंदर आने के रास्तों को बंद कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

किश्तवाड़ SPO मौत मामला: Tariq Hameed Karra के सेना पर बयान के विरोध में BJYM का प्रदर्शन

बुरी तरह से जल उठा बांग्लादेश, होगा तख्तापलट? भारत में बैठे-बैठे शेख हसीना ने चला कौन सा दांव

Bihar Tourism का केंद्र बना Rohtas का Tutla Bhavani Waterfall, 200 मीटर से गिरता है पानी

Tripura Civic Polls: सुरक्षा के लिए मांगी गई CAPF की 25 कंपनियां