आतंकी Hafiz Saeed के करीबी की हत्या पाकिस्तान में बदमाशों ने गोलियों से भूना

By रितिका कमठान | Oct 01, 2023

पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के करीबी सहयोगी की हत्या हो गई है। 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का राइट हैंड माना जाने वाला मुफ्ती कैसर फारूक की गोली मारकर हत्या की गई है। इस हत्या से भारत की एक और दुश्मन का सफाया हो गया है। मुफ्ती को 8 गोलियों से भून दिया गया। इसी के साथ हाफिज सईद की मुश्किलें भी कम नहीं हो रही है।

हाफिज सईद का बेटा भी है गायब

गौरतलब है कि पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद का बेटा भी गायब है। माना जा रहा है कि हाफिज सईद के बेटे को किडनैप किया गया है। आतंकी के बेटे की खोज करने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी लगी हुई है। दूसरी तरफ ये भी सूचना है कि हाफिज सईद के बेटे को भी मौत के घाट उतारा जा चुका है। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि हाफ़िज़ सईद एक पाकिस्तानी नागरिक है और मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामित आतंकवादी है, जो पाकिस्तान की जेल में बंद है।

प्रमुख खबरें

Festive Season में बाहर की मिठाई छोड़ें, शुद्धता के साथ घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट Laung Lata Mithai

शिवराज का चिदंबरम पर पलटवार: कांग्रेस ने ही बिगाड़ा One Nation, One Election का सिस्टम

Kangana की जवानी पर सवाल उठाना Baba Ramdev को पड़ा भारी, Ranaut के करारे जवाब से सन्न रह गये Yoga Guru

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस