आतंकी हाफिज सईद हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2019

ग्लोबल आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया। वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद हाफिज सईद को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस दौरान हाफिद सईद ने कहा कि मैं अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा।

हालांकि, पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर बहुत भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि हाफिज पर पहले भी ऐक्शन का ड्रामा किया चुका है। डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद भी इससे पहले पाकिस्तान ने तुरंत ही हरकत में आते हुए लाहौर में हाफिज के ठिकाने पर पहुंचकर उसे नज़रबंद कर लिया था। लेकिन फिर जल्द ही नज़रबंदी वाले नाटकबाज़ी से फ्री होकर हाफिज पाकिस्तान की आतंक प्रायोजक नीति को मजबूती देने के काम में जुट गया था। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी