जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2025

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए वहां से पांच संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और दो वायरलेस सेट बरामद किए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम सुरनकोट के मरहोटे इलाके के सुरंथल में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दो आईईडी स्टील की बाल्टियों में रखे हुए पाए गए, जबकि तीन अन्य को टिफिन बॉक्स में पैक किया गया था। इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया कि ठिकाने से दो वायरलेस सेट, यूरिया के पांच पैकेट, पांच लीटर का एक गैस सिलेंडर, एक दूरबीन, तीन ऊनी टोपियां, तीन कंबल और कुछ पतलून और बर्तन बरामद किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है