जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पता चला, हथियार हुए बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने से स्वतंत्रता दिवस से पहले एक ‘‘बड़ी आतंकवादी गतिविधि’’ टल गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस पी एस संधू ने बताया कि मेंढर सेक्टर के मनकोट तहसील के संगद में वन क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान दो एके-47 राइफल, एक चीनी पिस्तौल, चार ग्रेनेड और दो मोबाइल फोन बदामद हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: IAC विक्रांत पहली पांच दिवसीय समुद्री यात्रा को पूरा करके वापस लौटे

डीआईजी ने बताया कि ठिकाने से की गई अन्य बरामदगी में 257 राउंड के चार एके -47 मैगजीन, 68 राउंड के एक पिस्तौल की मैगजीन, एक रेडियो सेट, 13 डेटोनेटर, लीवर के साथ चीनी ग्रेनेड के 15 फ्यूज डेटोनेटर, दो मोबाइल फोन, 12 बैटरी मोबाइल चार्जर और दो नौ वोल्ट की बैटरी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने ठिकाने का पता लगाकर स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी आतंकवादी गतिविधि को टाल दिया।

प्रमुख खबरें

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी

HDFC Bank ने नए MD और CEO के लिए RBI को भेजे दो नाम

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें