Pakistan का ये कांड सुन दुनिया हैरान! आतंकी जेल में बंद, घर पर बीवी हो गई प्रेगनेंट

By अभिनय आकाश | May 27, 2025

इन दिनों भारतीय सांसदों का कई डेलीगेशन दुनिया के अलग अलग देशों में गया है। पहले चरण में 33 देशों तक भारत अप्रोच कर रहा है और पाकिस्तान के आतंकवाद नीति की पोल पट्टी खोल रहा है। इसी एक डेलीगेशन के साथ एआईएमआईएम के सांसद असदउद्दीन ओवैसी बहरीन पहुंचे। ओवैसी ने बहरीन के अंदर पाकिस्तान का कच्चा चिट्ठा खोल कर रख दिया। पाकिस्तानी आतंकी लखवी को लेकर जो खुलासे ओवैसी ने किए हैं वो सुनकर सभी हैरान रह जाएंगे। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान ही एकलौता ऐसा देश है जहां आतंकी जेल में होता है और बीबी घर में प्रेग्नेंट हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: मान ली होती सरदार पटेल की बात तो नहीं होता पहलगाम अटैक, PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

साल 2012 में एक खबर आई थी कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का शीर्ष कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी, हाफिज सईद के बाद दूसरे नंबर का आतंकी है। जिसे मुंबई में 26/11 के हमलों के मास्टरमाइंड के तौर पर पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया था, उसने रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में आतंकवाद के आरोपों के तहत बंद रहने के दौरान एक बच्चे का पिता बन गया है। 26/11 के षड्यंत्रकारी अबू जुंदाल, जो लखवी के साथ कराची स्थित नियंत्रण कक्ष में मौजूद था। उसने खुफिया अधिकारियों को बताया कि लखवी की सबसे छोटी पत्नी को जेल में उससे मिलने की अनुमति दी गई थी। अबु जिंदाल ने बताया था कि लखवी से एक राज्य अतिथि की तरह व्यवहार किया जा रहा, न कि एक आतंकवादी की तरह। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan ही नहीं कई देशों की फजीहत करा चुके हैं चीनी हथियार, भयंकर भ्रष्टाचार, रिवर्स इंजीनियरिंग ने कर रखा है बंटाधार

पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने शिकागो में उससे पूछताछ करने गई राष्ट्रीय जांच एजेंसी को यह भी बताया था कि आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शुजा पाशा ने जेल में लखवी से मुलाकात की थी। अमेरिकी सरकार ने भी भारत के साथ खुफिया जानकारी साझा की थी कि लखवी के पास जेल में मोबाइल फोन की सुविधा थी और वह जेल से लश्कर के संचालन को चलाता रहा।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

Patna में NDA का महिला आक्रोश March, आरक्षण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

मुझे असंभव शब्द सुनना पसंद नहीं.., लगातार 5वीं जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर आत्मविश्वास से भरे

Bollywood Wrap-up | 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, दीपिका कक्कड़ की कैंसर जंग, जानें आज की बड़ी खबरें!

Manipur में फिर भड़की हिंसा! Rahul Gandhi का BJP पर बड़ा हमला- उन्होंने ही आग लगाई है