जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रातभर चली मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि इस अभियान में अब तक दो आतंकवादियों की मौत हो चुकी है। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सोमवार शाम शोपियां के जैनापोरा इलाके के मेलहुरा में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में दो सुरक्षा कर्मी लापता, तलाश जारी 

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम दोनों पक्षों के बीच शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि मंगलवार सुबह एक और आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एके राइफल और एक पिस्तौल शामिल है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उसके संगठन का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी