J&K में फिर गैर-स्थानीय नागरिक पर हुआ हमला, आतंकवादियों ने दागी गोलियां, 5 दिनों के भीतर तीसरी घटना

By अनुराग गुप्ता | Apr 07, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने एक बार फिर से गैर-स्थानीय नागरिक को निशाना बनाया है। पुलवामा के यादेर में आतंकवादियों ने स्थानीय ड्राइवर पर गोलियां दागी। जिसकी हालत स्थिर है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ड्राइवर की पहचान सोनू शर्मा के रूप में हुई है, जो पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: हर मजहब के लोग हुए आतंकवाद के शिकार! जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रिलीज की Untold Kashmir Files

इससे पहले आतंकवादियों ने सोमवार की दोपहर बिहार के दो निवासियों को गोली मारी थी। अधिकारियों ने बताया था कि पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलायीं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि रविवार की शाम नौपोरा इलाके में दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी थी। दोनों पंजाब के रहने वाले थे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी