पाकिस्तान में आतंकवादियों को ‘फ्री पास’ का आनंद मिलता है : भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2021

 संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि वहां आतंकवादियों को ‘फ्री पास’ का आनंद मिलता है और उनका समर्थन करने का देश का एक स्थापित इतिहास है, साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को सबसे बड़ी संख्या में पनाह देने का अपमानजनक रिकॉर्ड भी उसी के नाम है। ‘फ्री पास’ से तात्पर्य है कि आतंकवादियों को देश में आराम से घूमने-फिरने की स्वतंत्रता मिली है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की सलाहकार काजल भट ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा, ‘‘ मैं, आज पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा की गई कुछ तुच्छ टिप्पणियों का जवाब देने के लिए एक बार फिर मंच का इस्तेमाल करने को विवश हूं।’’

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के कई नेताओं ने इस्तीफा दिया, अध्यक्ष गुलाम मीर पर निशाना साधा

कोई भी सार्थक बातचीत केवल आतंकवाद, शत्रुता तथा हिंसा से मुक्त वातावरण में ही हो सकती है। ऐसा अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। तब तक भारत, सीमा-पार आतंकवाद के जवाब में निर्णायक एवं दृढ़ कदम उठाता रहेगा।’’ जम्मू-कश्मीर से नाता रखने वाली भट ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश इस बात से अवगत हैं कि पाकिस्तान के पास आतंकवादियों को पनाह देने, सहायता करने और सक्रिय रूप से समर्थन देने का ‘‘स्थापित इतिहास तथा नीति’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक ऐसा देश है जिसे विश्व स्तर पर आतंकवादियों का खुले तौर पर समर्थन करने, उन्हें प्रशिक्षण देने, वित्तपोषण तथा हथियार मुहैया कराने वाले के रूप में पहचाना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को सबसे बड़ी संख्या में पनाह देने का अपमानजनक रिकॉर्ड भी उसी के नाम है।’’ भट ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा था.. है.. और हमेशा रहेगा। ‘‘इसमें वे इलाके भी शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं।’’ भारत ने पाकिस्तान से अवैध रूप से कब्जा किए गए सभी इलाके तुरंत खाली करने को भी कहा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर