खून बहाने की फिराक में थे आतंकी, बारामूला में सड़क किनारे बिछाया था IED, सुरक्षाबलों की सतर्कता ने बचाई सैकड़ों जिंदगियां!

By रेनू तिवारी | Jan 20, 2026

जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक पहले आतंकियों की एक बड़ी और खौफनाक साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। मंगलवार को श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर एक शक्तिशाली परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (IED) बरामद किया गया, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर एक भीषण रक्तपात को रोक लिया गया।

गणतंत्र दिवस से पहले घाटी में हाई अलर्ट

यह घटना 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) समारोह से एक सप्ताह से भी कम समय पहले हुई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। गणतंत्र दिवस को देखते हुए आतंकियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। इसके मद्देनजर:

-पूरी कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है।

-राजमार्गों पर गश्त बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

-संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल