बालाकोट में फिर से सक्रिय हुए आतंकी कैंप, घुसपैठ की कोशिश में हैं 500 आतंकवादी: सेना प्रमुख

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2019

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बड़ा बयान दिया है। आर्मी चीफ ने कहा है कि बालकोट में आतंकवादी फिर से सक्रिय हो गए है। चेन्नई में एक कार्यक्रम में सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के एयरस्ट्राइक में बालाकोट आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया था। लेकिन पिछले आठ महीनों में पाकिस्तान इस जगह पर फिर से आतंकी गतिविधियां करने लगा है। बता दें पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद 46 सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकवादी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की थी। इस स्ट्राइक में जैश के ट्रेनिंग कैंप को तबाह कर दिया गा था। रावत से जब फिर से एयरस्ट्राइक जैसे ऑपरेशन को अंजाम दिए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम एयरस्ट्राइक को ही रिपीट क्यों करेंगे। इससे आगे क्यों नहीं जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan Marca-e-Haque | मारका-ए-हक की बरसी पर पाकिस्तानी सेना की हुंकार: भविष्य की आक्रामकता का देंगे निर्णायक जवाब

PM Modi की नई DP बनी Trend, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सशस्त्र बलों को देश का नमन

BCCI का Action-Packed Schedule जारी, India A और U-19 टीमों की Australia से होगी Test भिड़ंत

Market में दोहरी मार! Sensex-Nifty के साथ रुपया भी टूटा, Dollar हुआ मजबूत