Kashmir Target Killing: Srinagar में आतंकवादियों ने पंजाब के रहने वाले दो श्रमिकों की गोली मार कर हत्या की

By नीरज कुमार दुबे | Feb 08, 2024

कश्मीर में इस साल की पहली टार्गेट किलिंग में दो गैर-कश्मीरियों की मौत हो गयी। बुधवार देर शाम श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक श्रमिक की मृत्यु हो गयी थी और एक घायल हो गया था। गुरुवार सुबह घायल श्रमिक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। बुधवार को आतंकवादियों की गोली से मारे गये श्रमिक का नाम अमृतपाल सिंह था जोकि पंजाब के रहने वाले थे। वह हाल ही में अमृतसर स्थित अपने पैतृक स्थान से श्रीनगर लौटे थे। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके घरवालों का हाल बेहाल है।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir के पुंछ-राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित, कई इलाकों में बढ़ा दी गई सुरक्षा

उधर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने गैर-स्थानीय लोगों पर हमले की निंदा की है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘जेकेएनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला श्रीनगर के हब्बा कदल में अमृतपाल सिंह की जान लेने वाली बर्बर घटना से स्तब्ध और निराश हैं। मृतक के परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदना है।’’ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने ‘‘कायरतापूर्ण हमले’’ की निंदा की और घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने भी हमले की निंदा की। 

हम आपको एक बार फिर बता दें कि इस साल कश्मीर में किसी गैर स्थानीय पर आतंकियों द्वारा किया गया यह पहला हमला है। आतंकवादियों ने वर्ष 2023 में गैर स्थानीय श्रमिकों पर तीन हमले किए थे, जिसके परिणामस्वरूप दो व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16

Bangladesh में Garment Workers के प्रदर्शन पर 50 फैक्ट्रियां बंद, सुरक्षा बल तैनात

Goa Police के निलंबित इंस्पेक्टर विकास डेकर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले नितिन नवीन: Modi और योगी जैसे माटी के लाल करेंगे देश का नेतृत्व