लेडी अलकायदा से मशहूर आफिया सिद्दीकी को रिहा करवाने के लिए आतंकियों ने अमेरिका में किया हमला, 4 लोगों को बनाया बंधक

By निधि अविनाश | Jan 16, 2022

अमेरिका के टेक्सास में एक पाकिस्तानी आंतकी ने यहूदी मंदिर पर हमला कर चार लोगों को बंधक बना लिया है। इन यहूदियों के बदले उसने आफिया सिद्दीकी को रिहा करने की मांग की है। वहीं एफबीआई और स्थानीय पुलिस ने शनिवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, सभी बंधक सुरक्षित हैं।अधिकारियों ने कहा कि बंधक बनाने वाला एक शूटिंग में मारा गया है।टेक्सास सरकार ग्रेग एबॉट ने रात करीब 9:35 बजे ट्वीट किया कि सभी बंधक सुरक्षित है।

टेक्सास के सिनेगॉग में आफिया सिद्दीकी को दो महीने से बंधक बनाया हुआ है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, बंधक बनाने वाले ने पाकिस्तानी वैज्ञानिक अफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग की है।

लेडी अलकायदा- आफिया सिद्दकी

आफिया सिद्दीकी को लेडी अल-कायदा के नाम से भी जाना जाता है। वह एक पाकिस्तानी नागरिक है जिसे 2010 में न्यूयॉर्क सिटी फेडरल कोर्ट ने अमेरिकी सैन्य कर्मियों को मारने के प्रयास के लिए दोषी ठहराया था। वह वर्तमान में टेक्सास के फोर्ट वर्थ में फेडरल मेडिकल सेंटर, कार्सवेल में 86 साल की सजा काट रही है।सिद्दीकी ने अफगानिस्तान में अमेरिकी एजेंटों और सैन्य अधिकारियों को मारने की कोशिश की थी। 

प्रमुख खबरें

ममता दीदी और भतीजे की विदाई अब सुनिश्चित है, अमित शाह बोले- मोदी सरकार सोनार बांग्ला के सपने को करेगी साकार

Blinken ने Israel यात्रा से पहले हमास पर युद्ध विराम के लिए नया प्रस्ताव स्वीकार करने का दबाव बनाया

Paraben Free Products: प्रोडक्ट्स में पैराबेन होने से कई स्वास्थ्य संबंधी खतरे होते है

इंग्लैंड ने T20 World Cup 2024 के लिए की टीम की घोषणा, जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी