टेस्ला के भारतीय मूल के पूर्व कर्मचारी पर 93 लाख डॉलर की चोरी का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2018

न्यूयॉर्क। टेस्ला के भारतीय मूल के एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ गलत दस्तावेज के जरिये कंपनी से 93 लाख डॉलर चुराने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने वितीय लेनदेन के कागजात में जालसाजी कर एक आपूर्तिकर्ता के नाम का पैसा दूसरे आपूर्तिकर्ता को भेज दिया। भारतीय मूल के सलिल पारुलेकर (32) के खिलाफ नौ आधारों पर आलनाइन धोखाधड़ी तथा एक आधार पर पहचान की चोरी के आरोप लगाए गए हैं। यदि उसे दोषी पाया गया तो आनलाइन धोखाधड़ी के हर बिंदु के लिये उसे 20 साल की जेल और ढाई लाख डॉलर के जुर्माने की सजा होगी। इसी तरह पहचान चोरी करने में दोषी पाये जाने पर दो साल की जेल और ढाई लाख डॉलर जुर्माने की सजा हो सकती है।

 

 

प्रमुख खबरें

Sawai Madhopur में सड़क हादसे में कार में सवार परिवार के छह लोगों की मौत

राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी बहन का हक छीना: Mohan Yadav

Punjab: फिरोजपुर में बेअदबी मामले में19-वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली कांग्रेस ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई