टेस्ला ने सीईओ मस्क को लगभग 29 अरब डॉलर के लाखों शेयर दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025

अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क को लगभग 29 अरब अमेरिकी डॉलर के 9.6 करोड़ सशर्त शेयर दिए हैं। अमेरिका में डेलावेयर की अदालत ने मस्क के भारी-भरकम वेतन पैकेज को रद्द करने के लिए कंपनी को आदेश दिया था। इसके ठीक छह महीने बाद उन्हें उक्त शेयर देने का फैसला किया गया।

न्यायाधीश कैथलीन मैककॉर्मिक ने अपने फैसले में कहा था कि मस्क का वेतन शेयरधारकों के साथ अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा था कि मस्क और टेस्ला बोर्ड यह साबित नहीं कर पाए कि यह पैकेज उचित है। मस्क के दोबारा अपील करने के बाद भी अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR को Heatwave से राहत! भीषण बारिश और तूफान, IMD का दो दिन का Yellow Alert जारी

संवैधानिक संस्थाओं पर टिप्पणी: Mamata Banerjee के खिलाफ शिकायत दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें

आखिर कैसे रूकेंगे मालवीय नगर होटल अग्निकांड जैसे हादसे, जिम्मेदार कौन?

क्या K Annamalai BJP से देंगे इस्तीफा, कल Chennai में होगा बड़ा सियासी ऐलान?