क्राइस्टचर्च में मस्जिद पर गोलीबारी के बाद अंतिम न्यूजीलैंड-बांग्लादेश टेस्ट रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019

क्राइस्टचर्च। क्राइस्टचर्च में मौजूद बांग्लादेश क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड के साथ होने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच यहां मस्जिदों में गोलीबारी के मद्देनजर रद्द कर दिया गया। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई है। जब हमला हुआ, उस समय बांग्लादेश की टीम मस्जिद में प्रवेश करने ही वाली थी। टीम के सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन मौजूदा हालात के मद्देनजर प्राधिकारियों ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच हेगले ओवल में शनिवार से शुरू होने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच रद्द कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: रोस टेलर के दोहरे शतक से न्यूजीलैंड पहुंचा जीत के करीब

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस गोलीबारी को ‘‘न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक’’ बताया। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है।’’ अर्डर्न ने कहा, ‘‘यहां स्पष्ट रूप से जो हुआ, वह हिंसा की असाधारण करतूत है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह