भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ियों ने बेंगलुरू में किया गुलाबी गेंद से अभ्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2019

बेंगलुरु। चेतेश्वर पुजारा, सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सहित भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ियों ने दिन-रात्रि टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली गुलाबी गेंद से रविवार को यहां के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास किया। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में 22 नवंबर से अपना पहला दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेलेगी। 

सीमित ओवरों की टीम में शामिल खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला में व्यस्त है। पुजारा और मयंक के अलावा उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे, हरफनमौला रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी के साथ-साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की नेट पर गुलाबी गेंद से अभ्यास किया। ये सीनियर खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से एनसीए के निदेशक और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की देखरेख में एनसीए में अभ्यास कर रहे है। ये सभी खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे है। 

इसे भी पढ़ें: दिन-रात्रि टेस्ट: पहले तीन दिन 50 हजार से ज्यादा दर्शकों की उम्मीद

गुलाबी गेंद से अभ्यास से खिलाड़ियों को दिन-रात्रि टेस्ट में मिलनी वाली चुनौती के बारे में पता चलेगा। दूधिया रोशनी में गेंद पर नजर रखने के साथ गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग और स्पिन पर नियंत्रण रखना चुनौतीपूर्ण होगा। कप्तान विराट कोहली भी जल्द ही टेस्ट टीम के खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गये तीसरे टी20 मैच के दौरान खिलाड़ियों के अभ्यास के वीडियो को दिखाया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi के Hyderabad House में Jaishankar-Rubio की बैठक में बनी Global रणनीति

Gurindervir Singh ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, Federation Cup में जीता गोल्ड मेडल

America और Iran के बीच डील करीब-करीब पक्की, Donald Trump जल्द कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Bihar Board Compartmental Result 2026: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी, Direct Link से तुरंत देखें परिणाम