Maharashtra TET Scam: आरोपियों को Court ने Police Custody में भेजा, Mastermind पर कसा शिकंजा

By एकता | Jun 28, 2026

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक करने वाले आरोपियों को रविवार को भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया। सरकारी वकील एडवोकेट मारिया अंसारी ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को 6 तारीख तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। तब तक पुलिस की जांच टीम को अपनी पूछताछ पूरी करनी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस स्कैम का जो मुख्य आरोपी है, वह महाराष्ट्र का ही रहने वाला है और उसे भी जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, एक आरोपी की तबीयत खराब होने की वजह से उसे मेडिकल ट्रीटमेंट भी दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Scam: जिसने खाई Ram की पाई, Akhilesh Yadav ने नए नारे से BJP को घेरा

ठाणे पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर किया भंडाफोड़

इस महाघोटाले की तह तक जाने के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम की 4 अलग-अलग टीमें महाराष्ट्र के बाहर जाकर जांच कर रही हैं। इसमें से एक-एक टीम पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में सुराग तलाश रही है। जानकारी के मुताबिक, ठाणे पुलिस को गुरुवार 25 जून की देर शाम को ही इस इंटर-स्टेट पेपर लीक रैकेट की भनक लग गई थी। पुलिस ने इस रैकेट को बेनकाब करने के लिए एक कमाल की रणनीति बनाई और खुद ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया। पुलिस ने दो दिनों तक उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखी और पेपर के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया। जैसे ही आरोपी डील फाइनल करने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor के शहीद दिनेश शर्मा War Memorial में अमर, परिवार को गर्व, मां ने अधूरे वादों की याद दिलाई

दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर आए थे आरोपी

पुलिस सूत्रों से मिले इनपुट्स के मुताबिक, इस पेपर लीक का सौदा करने के लिए कुल चार आरोपी फ्लाइट से दिल्ली से ठाणे आए थे। पुलिस ने इनमें से तीन को तो ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन चौथा आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि पकड़े गए तीनों आरोपी काफी पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने इतने बड़े स्कैम को अंजाम देने के लिए पूरा ताना-बाना बुना था।

प्रमुख खबरें

17 साल बाद फिर साथ आए Vidya Balan और R Balki, पा के बाद नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू, सेट से पहली फोटो वायरल

Dalai Lama से मुलाकात के बाद बोले Brian Mast, तिब्बत की आजादी के साथ मजबूती से खड़ा है US

Donald Trump के Oil दावे पर भड़का Iran, Strait of Hormuz पर दी सीधी चेतावनी

बैठक से पहले बिखरा विपक्ष, Shivraj Singh Chouhan का तंज, राहुल गांधी का नेतृत्व मानने को तैयार नहीं INDIA Alliance