अमेरिका के टेक्सास स्थित रसायन संयंत्र में धमाका, चारों तरफ फैले कांच के टुकड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास स्थित एक रसायन संयंत्र में बुधवार धमाका हुआ जिसके बाद आसमान में आग की ऊंची लपटे दिखाई। मीडिया ने बताया कि धमाके बाद लोगों को इलाके से निकाला जा रहा है। नेडरलैंड स्वयंसेवी दमकल विभाग के स्थानीय अधिकारी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि कृपया ध्यान दें कि पोर्ट नेचेस स्थित टीपीसी संयंत्र के आधे मील के दायरे में सभी को बाध्यकारी तरीके से दूर जाने का निर्देश दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बात ना करने पर छात्र ने की भारतीय अमेरिकी छात्रा की गला दबाकर हत्या 

सोशल मीडिया पर धमाके का वीडियो और तस्वीर साझा की गई है जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति बता रहा है कि धमाके बाद चारों तरह कांच के टुकड़े फैल गए। संयंत्र से मात्र दो मिनट की दूरी पर रह रहे रेयान मैथ्यूसन ने एएफपी से कहा कि जब धमाके के बाद कांच के टुकड़े गिरे और छत-दरवाजे में कंपन महसूस हुई तब हमारी आंखे खुली। 25 वर्षीय रेयान ने कहा कि धमाके के बाद वह स्तब्ध और डरे हुए हैं। काउंटी जज जेफ ब्रानिक ने स्थानीय समाचार वेबसाइट को बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। धमाके का स्थान ह्यूस्टन से करीब 135 किलोमीटर दूर है और माना जा रहा है कि यह पेट्रो रसायन संयंत्र है। 

प्रमुख खबरें

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप

China के सारे दुश्मन Philippines में क्यों एकत्रित हो रहे हैं? Quad Summit में Modi-Trump कौन-सा बड़ा फैसला करने वाले हैं?