महाराष्ट्र में बनी ठाकरे सरकार, उद्धव ने मुख्यमंत्री और छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ ही सत्ता में ठाकरे परिवार की सीधी भागीदारी की शुरुआत हो गई है।  उद्धव के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो-दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना को ''रिमोट कंट्रोल'' से CM की कुर्सी तक पहुंचाने वाले उद्धव

माना जा रहा है कि अब बहुमत साबित करने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।  शपथ ग्रहण समारोह में राकांपा प्रमुख शरद पवार एवं पार्टी नेता अजित पवार और सुप्रिया सुले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, द्रमुक नेता एमके स्टालिन और कई अन्य नेता मौजूद थे।इसके साथ उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी मौजूद था। इस शपथ ग्रहण में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उपस्थित नहीं हो सके। उद्धव ठाकरे ने इन तीनों नेताओं को आमंत्रित किया था।उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री और शिवसेना से यह पद संभालने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। ठाकरे से पहले मनोहर जोशी और नारायण राणे ने शिवसेना नेता के तौर पर यह जिम्मेदारी संभाली।  शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार का गठन विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के 36 दिन बाद हुआ है।पिछले दिनों महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार उप मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। बाद में दोनों ने इस्तीफा दे दिया। गत बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई थी।

प्रमुख खबरें

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर

AISA President Neha Bora ने कहा, समाज के विकास के लिए शिक्षा तक सबकी पहुंच जरूरी

G Kishan Reddy ने पूछा: क्या New York मेयर से मिलना चाहते थे रेवंत रेड्डी

ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा