थाईलैंड ने कंबोडिया पर F-16 से किया हमला, हाई अलर्ट पर कई देश

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2025

रूस और यूक्रेन के बीज की जंग सालों से चल रही है। वहीं हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच बैटल का नया ग्राउंड देखने को मिला था, जिसमें अमेरिका ने भी अपने बी2बॉम्बर्स के साथ एंट्री कर ली थी। लेकिन इस युद्ध का तो विराम हो गया। फिर भी इजरायल एक और मोर्चे में फिलिस्तीन के साथ जंग में उलझा है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप शांति का राग अलाप रहे हैं। लेकिन विश्व में एक और युद्ध का मोर्चा खुल गया है। थाईलैंड और कंबोडिया ने बीच जंग शुरू हो गई है। दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच, थाईलैंड ने गुरुवार को कहा कि उसने कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। सेना ने कहा कि F-16 लड़ाकू विमानों ने कंबोडिया में दो सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। उसने कहा कि छह लड़ाकू विमानों ने ज़मीन पर स्थित कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हमला किया। यह हवाई हमला थाई अधिकारियों द्वारा दिन में पहले दी गई जानकारी के बाद किया गया है कि कंबोडियाई तोपखाने की गोलाबारी में दो थाई नागरिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: अपाचे हेलिकॉप्टर की सेना में एंट्री, मिग-21 को वायुसेना से विदाई, भारत की रक्षा शक्ति में जुड़ा नया अध्याय

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू

 थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिकों ने बृहस्पतिवार को सीमा पर एक-दूसरे पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम नौ नागरिकों की मौत हो गयी। थाइलैंड की सेना ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत सी सा केत प्रांत में हुई, जहां एक गैस स्टेशन पर गोलियां चलने के बाद छह लोगों की मौत हो गयी। गुरुवार सुबह प्रसात ता मुएन थॉम हिंदू मंदिर के पास थाई और कंबोडियाई सेनाओं के बीच हुई झड़पों के बाद गोलाबारी और उसके बाद हवाई हमलों की खबर आई। यह मंदिर थाईलैंड के सुरिन प्रांत और कंबोडिया के ओद्दार मींचे प्रांत के बीच दोनों देशों की सीमा के एक विवादित हिस्से में स्थित है। सुबह-सुबह, प्रसात ता मुएन थॉम मंदिर के पास थाई और कंबोडियाई सेनाओं के बीच गोलीबारी हुई। थाई सेना ने कंबोडियाई सेनाओं पर पहले इलाके में ड्रोन भेजने और फिर पहली गोलीबारी करने का आरोप लगाया। वहीं, कंबोडियाई सेनाओं ने कहा कि थाईलैंड ही हमलावर था। मई में एक सशस्त्र टकराव के बाद से दक्षिणपूर्वी एशियाई पड़ोसी देशों के बीच रिश्ते बिगड़ गए हैं। इस टकराव में कंबोडिया के एक सैनिक की मौत हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra