युद्ध के मुहाने पर थाईलैंड-कंबोडिया! 8 सीमावर्ती जिलों में मार्शल लॉ घोषित

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2025

दोनों देशों के बीच भारी गोलाबारी जारी रहने के बीच थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा से लगे आठ जिलों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया। चंथाबुरी और ट्राट प्रांतों में सेना की सीमा रक्षा कमान के कमांडर अपिचार्ट सैप्रासर्ट ने एक बयान में कहा कि चंथाबुरी के सात जिलों और ट्राट के एक जिले में अब मार्शल लॉ लागू है। सैन्य सीमा कमांडर ने कहा कि यह निर्णय थाई क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए कंबोडिया द्वारा बल प्रयोग के कारण लिया गया। यह घटनाक्रम थाई अधिकारियों द्वारा यह कहे जाने के कुछ ही घंटों बाद सामने आया है कि उनका देश कंबोडिया के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के बजाय द्विपक्षीय वार्ता का पक्षधर है। हालांकि, थाईलैंड ने कंबोडिया को चेतावनी दी है कि उसका संघर्ष संभावित रूप से युद्ध में बदल सकता है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने कहा कि बैंकॉक अपने क्षेत्र और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

इसे भी पढ़ें: भगवान शिव के नाम पर 2 मुल्कों में छिड़ी ऐसी जंग, मिसाइल लेकर चीन और अमेरिका क्यों हो गए तैयार?

थाईलैंड के गांवों से आए वीडियो में दिखा कि नागरिक अपने घरों को छोड़कर बंकरों में शरण ले रहे हैं। हमले के बाद दोनों देशों के बीच संबंध बेहद खराब हो गए। थाईलैंड ने कंबोडियाई राजदूत को निष्कासित कर दिया और सभी बॉर्डर चेकपॉइंट बंद कर दिए। कंबोडिया ने भी बैंकॉक स्थित अपने दूतावास को खाली कर दिया। इस पूरे विवाद की वजह डंगरेक पहाड़ियों में स्थित 900 साल पुराना शिव मंदिर (प्रासात ता मुएन थोम) है। दोनों देश इस पर अपना हक जताते हैं। मंदिर भले थाईलैंड के वर्तमान नक्शे में आता हो, लेकिन कंबोडिया इसे अपनी धरोहर मानता है।  

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता