थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी, चार सिविल डिफेंस कर्मियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

पत्तानी। दक्षिणी थाईलैंड के एक स्कूल में बृहस्पतिवार को चार सिविल डिफेंस कर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। स्कूल के छात्र घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थे। यह क्षेत्र मलेशिया से लगा हुआ है और यहां करीब 15 साल से सशस्त्र विद्रोहियों की मजबूत सेना के साथ झड़प हो रही है।

इसे भी पढ़ें- शी चिनफिंग के साथ वार्ता में किम ने अमेरिका के साथ ‘गतिरोध’ पर जताई चिंता

इन झड़पों में करीब सात हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बौद्ध तथा मुस्लिम शामिल हैं। थाईलैंड की सरकार ने दक्षिणी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर रखी है और इस वजह से पिछले साल मृतकों की संख्या रिकार्ड निचले स्तर पर रही।

इसे भी पढ़ें- अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता सकारात्मक संकेत के साथ समाप्त

लेकिन हालिया सप्ताहों में हमलों में तेजी आयी है और विद्रोही यह दर्शाना चाहते हैं कि 15 साल के संघर्ष के बाद भी वे हमला करने में सक्षम हैं। बृहस्पतिवार की इस घटन में मारे गए चारों लोग मुस्लिम थे और वे एक स्कूल की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह